नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- अक्सर लोगों के मन में यह रहता है कि घर के माहौल को सकारात्मक बनाए रखने और परिवार में शांति के लिए विधि-विधान से कोई धार्मिक अनुष्ठान करना पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। वास्तविकता यह है कि दिनचर्या में छोटे-छोटे और आसान बदलाव लाकर घर में पॉजिटिविटी बनाए रख सकते हैं। आज हम आपको 8 उपाय बताएंगे, जो घर में सुख-शांति बढ़ाने में मदद करते हैं।सुबह-शाम दीया जलाएं हिंदू परंपरा में दीया का विशेष महत्व है। सुबह और शाम को पूजा घर में घी या तेल का एक दीया जरूर जलाएं। मान्यता है कि दीया की रोशनी से घर का माहौल हल्का होता है और मन भी शांत रहता है। नियमित दीप जलाने यह छोटी आदत पूरे घर का वातावरण बदल सकती है। नियमित दीप से सकारात्मक भाव बना रहता है।पूजा स्थान साफ रखें मंदिर छोटा हो या बड़ा, सफाई सबसे जरूरी है। मूर्ति, तस्वीर और पूजा का...