घर की दीवार में सेंध लगाकर एक लाख के आभूषण, नकदी चोरी
गंगापार, मई 24 -- सोमवार की रात चोरों ने घर की पिछली दीवार में सेंधमारी कर कमरे में रखे दो बक्से से लगभग एक लाख रुपये के चांदी के आभूषण और उन्नीस हजार रुपए नकद उड़ा लिए। चोरी की इस वारदात की जानकारी तब हुई जब सुबह लोग खेत की ओर गए तो कुछ दूरी पर टूटे बक्से और बिखरे कपड़े और दीवार में कटी सेंध देखी। घूरपुर थाना क्षेत्र के बुंदावा गांव के लोंदरा मजरे में अमर बहादुर पटेल के घर के पीछे की पक्की दीवार में चोरों ने सेंधमारी कर कमरे में रखे दो बक्से का ताला तोड़कर हजारों रुपए के सोने और चांदी के आभूषण और उन्नीस हजार रुपए नकद उठा ले गए। यह भी पढ़ें- फतेहपुर : छत पर सोते रहे घरवाले, लाखों के जेवर-नकदी समेट ले गए चोर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीड़ित अमर बहादुर के घर से सौ मीटर दूर टूटे बक्से और बिखरे कपड़े देखकर गौहनिया पुलिस चौकी को सूचना दी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.