गोपालगंज, मई 8 -- उचकागांव। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमसड़ टोला गांव में घर की दीवार नहीं तोड़ने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटे समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी गई। घायलों का स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। घटना दो मई की बताई जा रही है। घायल पप्पू साह ने आरोप लगाया है कि पंचायती होने के बावजूद कुछ लोग जबरन घर की दीवार तोड़ने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां और बहन की भी पिटाई की गई। पीड़ित पक्ष ने महिलाओं के गले से मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया है। मामले में पप्पू साह के आवेदन पर गांव के शंभु सिंह, शैलेश सिंह, अजय सिंह, रवि सिंह एवं सुशीला देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...