सिमडेगा, मई 30 -- बानो, प्रतिनिधि। बिंतुका पंचायत के जामुडसोया गांव में हाथी ने श्याम सुंदर सिंह के घर को क्षतिग्रस्त करते हुए दीवार को गिरा दिया। जिससे घर में सोयी हुई पांच वर्षीय कौशल्या कुमारी घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बिंतुका मुखिया प्रीति बूढ़, जेएमएम नेता तनवीर हुसैन के साथ गांव पहुंच कर पूरी घटनाक्रम की जानकारी तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया को दी। उसके बाद एम्बुलेंस की सुविधा मुहैया करा कर घायल को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ उपकेंद्र भर्ती कराया गया। जहां बच्ची का इलाज हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि एक जंगली हाथी ने गेरदा बिची टोंगरी में नीरू सिंह, विश्वनाथ सिंह और अकलू सिंह के घर को भी क्षतिग्रस्त करते हुए घर में रखे अनाज को भी खा गया। हाथी के आतंक से लोग डरे सहमे हुए हैं। इधर विधायक सुदीप गुडिया, जिप सदस्य बिरजो कंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.