फतेहपुर, सितम्बर 26 -- फतेहपुर, संवाददाता। खागा नगर पंचायत के गोपालपुर गांव में शनिवार तड़के एक घर की दीवार गिरने से मासूम छात्र की मौत हो गई। उसके साथ लेटा बड़ा भाई भी घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मौके पर पुलिस और राजस्व की टीम पहुंची है।गोपालपुर गांव निवासी रावेंद्र सिंह किसान हैं। परिवार के पालन पोषण के लिए परदेश भी कमाने चले जाते हैं। करीब आठ दिन पूर्व सूरत चले गए थे। गांव में पत्नी तीन बच्चों के साथ थी। लगातार हो रही बारिश के बीच रावेंद्र सिंह के घर की एक दीवार शुक्रवार देर शाम भरभरा कर गिर गई थी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: दीवार गिरने से 14 वर्षीय एक किशोर की मौत, भाई व मां घायल उस वक्त सब बाल बाल बच गए थे। रात को मां ने दो बेटों छह वर्षीय आनंद और 10 वर्षीय अनिकेत को छप्पर के नीचे लिटा दिया था। दूसरे हिस्स...