कन्नौज, दिसम्बर 15 -- तालग्राम, संवाददाता। नगर के मोहल्ला नक्कालान में रविवार देर शाम अचानक एक मकान की दीवार गिर गई। हादसे में दीवार के पास मौजूद एक किशोरी दबकर घायल हो गई। घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। तालग्राम के मोहल्ला नक्कालान निवासी राजीव जोशी की 11 वर्षीय पुत्री नंदनी घर के पास खड़ी थी। तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी और वह उसके नीचे दब गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ईंट-पत्थर हटाकर किशोरी को बाहर निकाला। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम ले गए। जहां उसका उपचार किया गया। परिजनों के अनुसार किशोरी के पैर में चोट आई है। हालांकि उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। दीवार गिरने से पास खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुई इस घटना से मोहल्ले में कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.