फरीदाबाद, मार्च 21 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। घर में घुसकर लैपटॉप चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना सेक्टर-3 क्षेत्र की है, जहां अज्ञात चोर जाली काटकर कमरे में घुस गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-3 निवासी शिखा पाठक ने बताया कि वह अपने ऑफिस का लैपटॉप घर लाई थीं और रात को कमरे में टेबल पर रख दिया था। सुबह करीब 5 बजे उठने पर लैपटॉप गायब मिला। जांच में सामने आया कि चोर जाली काटकर अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...