घर की जमीन बचाने को मानकी से लगाया गुहार
चक्रधरपुर, मई 27 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के कुमारलोंग गांव निवासी दिउरी रघुनाथ बोदरा ने चक्रधरपुर के मानकी के नियम के विरुद्ध जमीन विवाद के मामलों का फैसला सुनने पर आपत्ति जताई है। बोदरा ने केरा पीढ़ के मानकी सिद्धेश्वर सामड, चैनपुर पीड़ मानकी कृष्णा सामड, तथा चितपील पीढ़ के मानकी बागुन सोय को आवेदन दिया। आवेदन में कहा कि पिता स्व. साधुचरण बोदरा दिउरी को गांव में प्लांट नम्बर 259 मिला था। जिसमें वह कच्चा मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रहता है, जबकि उसके पिता के निधन के बाद वह गांव में दिउरी का पूजा पाठ करता हैं। उसके एवज में ग्रामीणों द्वारा उसके पूर्वजों को यह जमीन दी गई है। अब उस जमीन को भी बांटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने तीनों पीढ़ से मामले को सुलझाने की गुहार लगाई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.