सोनभद्र, फरवरी 2 -- घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेलवनिया गांव में सोमवार को घर की छत पर खेल रहा बालक नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बेलवनिया गांव निवासी 10 वर्षीय जितेंद्र पुत्र गणेश सोमवार शाम घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह किसी तरह छत के नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार कर रहे डॉ. संदीप पांडेय ने बताया कि बच्चे के दोनों पैर में गंभीर चोटें आई हैं और एक पैर की हड्डी टूट गई है, उसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.