संवाददाता, दिसम्बर 8 -- यूपी के हाथरस में एक नवजात बच्ची का शव मिला। बताया जा रहा है कि सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पतुआ में नवजात को बोरी में भरकर गांव के एक ग्रामीण की छत पर फेंक दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम के बहत्तर घंटे बाद शिशु का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मामले में मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला पतुआ में मदन पाठक के बच्चे सुबह जब सफाई करने अपने घर की छत पर गये तो छत पर एक बोरी मिली। बोरी खोलकर देखा गया तो उसमें मृत नवजात कन्या शिशु का शव था। शव देखकर वहां चीख पुकार मच गई। अचानक मची चीख पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण एकत्र हो गये और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधार पर मौके पर प्रभारी अवधेश कुमार सिंह मयफोर्स के गांव नगला पतुआ पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.