बुलंदशहर, जून 19 -- घर की छत पर खेल रही एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों ने मासूम बच्ची को कई जगह से काट लिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और बच्ची को बंदरों से छुड़ाकर तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने घायल बच्ची को उपचार दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला पीर खां निवासी आरिफ की पुत्री हिवझा शाम को घर की छत पर खेल रही थी। तभी बंदरों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। बंदरों ने बच्ची को कई जगह से काट लिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन छत पर दौड़े और बच्ची को बंदरों से छुड़ाया। इसके तुरंत बाद परिजन बच्ची को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को उपचार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...