घर की चौखट से कारोबार तक जीविका ने बदली महिलाओं की जिंदगी
समस्तीपुर, मार्च 8 -- समस्तीपुर। कभी आर्थिक तंगी और सामाजिक संकोच के कारण घर की चौखट तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन रही हैं। जीविका योजना से जुड़कर जिले की हजारों महिलाएं न केवल अपना व्यवसाय चला रही हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बना रही हैं। महिला दिवस के अवसर पर यह बदलाव और भी प्रेरणादायक दिखाई देता है, क्योंकि जिले में अब एक लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। समस्तीपुर जिले में लगभग 4 लाख 50 हजार महिलाओं ने सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत विभिन्न प्रकार के व्यवसाय शुरू कर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इन महिलाओं ने मेहनत और लगन के बल पर अपनी आमदनी को दोगुना तक बढ़ाया है। आज वे परिवार की आर्थिक रीढ़ बन चुकी हैं और समाज में भी सम्मान के साथ अपनी पहचान बना रही हैं। जीविका योजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.