घर की गैलरी में खड़ी अर्टिगा कार में लगी भीषण आग
मथुरा, मई 18 -- नंदगांव के दिवाका थोक क्षेत्र में शनिवार रात अचानक एक अर्टिगा कार में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मोनपाल निवासी दिवाका थोक के घर की बताई जा रही है। रात करीब साढ़े 8 बजे घर की गैलरी में अर्टिगा गाड़ी से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटें उठती देख परिजन एवं आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पाइपों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। यह भी पढ़ें- जहानाबाद में चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचा ड्राइवर; घंटों थमी रही ट्राफिक सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मोनपाल के पिता हेतराम ने बताया कि इस घटना में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.