घर की खिड़की तोड़कर नगद सहित 15 लाख के जेवरात की चोरी
मुंगेर, जून 15 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। गंगटा थाना क्षेत्र के बड़ी मंझगांय गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और गोदरेज का लॉक तोड़कर करीब 15 लाख रुपए से अधिक के जेवरात व 43 हजार नगद लेकर फरार हो गए। गृहस्वामी सत्तन यादव पिता सेंतू यादव ने बताया कि, परिवार के सभी सदस्य रात में खाना खाकर सो गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने घर के पश्चिम दिशा में बनी खिड़की को तोड़ा और घर में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे में रखे गोदरेज को तोड़ दिया। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो कमरे में गोदरेज टूटा पड़ा था। यह भी पढ़ें- अज्ञात चोरों ने एक घर से लगभग 15 लाख के जेवरात, नगदी की चोरी की जांच करने पर गोदरेज से लगभग 120 ग्राम सोने के जेवर, 220 ग्राम चांदी के जेवर और 43 हजार रुपए नगद गायब मिले। चोरी गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.