मुजफ्फरपुर, जनवरी 18 -- मुजफ्फरपुर में चोरी के पुराने मामले में रविवार को नगर थाने की पुलिस ने बैंक रोड डोमा पोखर स्थित फरार वारंटी कन्हाई मल्लिक के घर कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान कन्हाई ने नगर थाने में सरेंडर कर दिया। फिलहाल, नगर थाने पर उससे पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि कन्हाई चोरी के एक पुराने मामले में फरार चल चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कई बार उसके घर पर छापेमारी की, पर वह नहीं मिला। नगर थाने के प्रभारी थानेदार रविकांत कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उसे संबंधित कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.