मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में बीती रात शातिर चोरों ने एक सीएनजी ऑटो का अगला चक्का चुरा ले गए। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने इब्राहिमपुर निवासी चालक सुरेंद्र कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद के घर के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दिए थे। जिससे कोई व्यक्ति घर के अंदर से बाहर न निकल सके। जब सुबह लोगों की नींद खुली तो दरवाजा नहीं खुला। तब छत पर पहुंच कर लोगों ने राहगीरों को आवाज दे कर मदद मांगी। एक राहगीर ने दरवाजा की कुंडी खोला तब लोग घर के अंदर से बाहर निकले। बाहर आने पर ऑटो का अगला चक्का गायब मिला। पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरीर दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.