मथुरा, मार्च 2 -- थाना जैंत अंतर्गत गांव अल्हैपुर में पुरानी रंजिश और मामूली विवाद को लेकर युवक पर लाठी-डंडों और सरिया से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई ने थाना जैत में तहरीर दे 20 नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गांव अल्हैपुर निवासी अमित कुमार गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 28 फरवरी रात करीब सवा सात बजे बड़े भाई सुरेश कुमार गौतम अपने स्कूल से घर लौट रहे थे। रास्ते में पथवारी मंदिर के समीप आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि मोबाइल की टॉर्च जलाने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर नामजदों ने लाठी-डंडे व सरिया आदि से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आमीन, जुनेद, उस्मान, भोलू , पप्पन, इटरीश, जमील, तालिब, छंगा, मंगा, छोटू, यूनिस, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.