गया, नवम्बर 25 -- घर की छत से गिरकर घायल और बेहोश हुए 14 साल के किशोर को मंगलवार की शाम इलाज के लिए शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आए परिजनों ने ड्यूटी पर किसी चिकित्सक के मौजूद नहीं होने के कारण शोर शराबा किया। इसी बीच अस्पताल के उपाधीक्षक डा. उदय कुमार ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के मौजूद नहीं रहने का आरोप परिजनों का कहना था कि किशोर को 15-20 मिनट के बाद किसी डॉक्टर ने देखा। किशोर घाघर गांव के सुधीर कुमार का पुत्र यशराज था। चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद शव लेकर परिजन वापस घर चले गए। बताया गया कि छत से गिरकर किशोर बेहोश हो गया था। बताया जाता है कि किशोर को लेकर जब परिजन अस्पताल पहुंचे थे तब डॉ.भास्कर की ड्यूटी थी। क्या कहते हैं अस्पताल के उपाधीक्षक अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय कुमार ने कहा कि इलाज में...