हल्द्वानी, अप्रैल 17 -- देवेन्द्र रौतेला, हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नगर क्षेत्र में 25 अप्रैल से 24 मई तक जनगणना के पहले चरण में भवनों की गणना की जाएगी। इस दौरान भवन की छत, दीवार और फर्श बनाने के लिए उपयोग की गई सामग्री की जानकारी भी दर्ज की जाएगी। वहीं परिवार में उपयोग किए जाने वाले मुख्य अनाज की जानकारी भी देनी होगी। इसके साथ ही घर में सुविधाओं के लिए किए गए प्रबंधों का भी रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा।पूरे देश में जनगणना करने की तैयारी की जा रही है। हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में इसके लिए कर्मचारियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में शुरू हुई जनगणना, घर-घर पूछे जाएंगे 33 सवाल; जानिए आपसे क्या पूछा जाएगा? जनगणना के पहले चरण में 25 अप्रैल से 24 मई तक नगर निगम क्षेत्र में बने भवनों की गणना की जाएगी। इस दौरान घर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.