इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- ऊसराहार। थाना क्षेत्र के बम्हनीपुर गांव में एक घर की अलमारी से लाखों के जेवरात चोरी हो गए। बम्हनीपुर निवासी मनीषा देवी पत्नी सूरज कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब आठ दिन पहले अपने जेवर अलमारी में सुरक्षित रखे थे। रविवार को जब उन्होंने अलमारी खोली तो जेवर गायब मिले। यह देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर के लोगों से पूछताछ की। मनीषा ने बताया कि वह अपनी सास के साथ घर में रहती है। एक दिन पहले ही उनका बेटा और बहू भी घर लौटे थे। अलमारी की चाबी सुरक्षित थी और कमरे का ताला भी सही सलामत था, इसके बावजूद जेवर गायब हो गए। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि मौके पर किसी प्रकार की जबरन प्रवेश या तोड़फोड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.