घर का सामान समेटकर, नवविवाहिता को छोड़ पति परिवार समेत गायब
मेरठ, जुलाई 21 -- सदर बाजार थाना क्षेत्र में विवाह के बाद कथित दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सोतीगंज निवासी लायबा का निकाह पिछले वर्ष नवंबर में गंज बाजार निवासी एक युवक से हुआ था। परिजनों का कहना है कि विवाह समारोह में अपनी सामर्थ्य से अधिक खर्च किया गया। बेटी को घरेलू सामान के अलावा करीब 25 तोला सोना-चांदी और पर्याप्त नकदी भी दी गई थी। उनका आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी और मांग पूरी नहीं होने पर लायबा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, केस दर्ज रिश्ते को बचाने की कोशिश में उन्होंने बाद में पांच लाख रुपये और दिए। उनका कहना है कि लगातार दबाव और विवाद के बीच करीब तीन-चार मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.