गोंडा, मई 3 -- गोण्डा। घर का सामान लाने गए किशोर की आरोपियों ने पिटाई कर दी। शहर के जानकीनगर निवासी प्रियंका सिंह की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उनका आरोप है शुक्रवार शाम को उनका बेटा श्रेयांश घर का सामान लेने पन्ना होटल के पास गया था। आरोप है कि वहां हेमंत मिश्रा, हर्ष दूबे व तीन-चार अज्ञात लोगों ने अपशब्द कहते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.