नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Delhi News: गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मधुबन बापूधाम योजना में अपनी जमीन, अपना आसमान के तहत गुरुवार को हिंदी भवन में ऑनलाइन ई-लॉटरी हुई, जिसमें 241 भूखंडों का आवंटन किया। इसके लिए 26 हजार से अधिक लोगो ने आवेदन किया था। ऐसे में एक भूखंड पर 108 से अधिक आवेदकों ने दावेदारी पेश की। इसका लाइव प्रसारण जीडीए, हिन्दुस्तान टाइम और हिन्दुस्तान के आधिकारिक चैनल पर किया। लोहिया नगर के हिंदी भवन में बुधवार सुबह 11.30 बजे से श्रेणी ई, एफ, जी और एच के आवेदकों के लिए ई लॉटरी आयोजित की। ई लॉटरी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सुबह दस बजे से ही आवेदक हिंदी भवन पहुंचने लगे थे। करीब 11.30 बजे ऑनलाइन ई लॉटरी प्रक्रिया शुरू हुई तो सबसे पहले ई श्रेणी 44 भूखंडों के लिए ई लॉटरी निकाली गई। आवेदकों को मंच पर बुलाकर उनके जरिये ही ई लॉटरी करा...