घर का वेंटिलेटर तोड़कर 15 हजार ले उड़े चोर
गुमला, अप्रैल 14 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में सीतामुनी देवी के घर चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार 10 अप्रैल को वह किसी जरूरी काम से घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान चोरों ने वेंटिलेटर तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकद 15 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। घर लौटने पर वेंटिलेटर टूटा और सामान बिखरा मिला। जांच में नकदी गायब पाई गई। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.