गंगापार, फरवरी 17 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। घर के सामने कच्ची सड़क पर गंदगी और पानी बहाने से रोकने पर आधा दर्जन आरोपियों ने पति पत्नी को गाली देते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मांडा थाना क्षेत्र के खमनिया गांव निवासी राकेश कुमार बिंद ने थाने में तहरीर दी कि उनके पड़ोसी लक्ष्मण प्रसाद, अनूप, अनुज, कौशिल्या देवी, मिंटा देवी, व संगीता देवी उनके घर के सामने कच्ची सड़क कर गंदगी और नाबदान का पानी बहा रहे थे। जब उसने रोका, तो सभी धारदार हथियार, कुल्हाड़ी, फरसा के साथ गाली देते हुए मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर जब राकेश की पत्नी साधना बीच बचाव के लिए आयी, तो आरोपियों ने उसे भी लहूलुहान कर दिया। दोनों का रामनगर सीएचसी में इलाज कराया गया। तहरीर पर आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.