शाहजहांपुर, मई 2 -- ऊनखुर्द गांव में लूट की घटना फर्जी निकली। आनलाइन गेम की लत में कर्जदार हुए बेटे ने घर में की चोरी। माल वरामद करने के बाद पुलिस ने ग्रहस्वामी के बेटे और सर्राफा व्यापारी को किया गिरफ्तार। निगोही- शाहजहांपुर, संवाददाता। पुलिस ने ऊनखुर्द गांव में हुई चोरी की घटना का शु्क्रवार को रात खुलासा कर दिया। आनलाइन गेम में हार के बाद कर्जदार हुए बेटे ने अपने घर से एक-एक करके जेवर चोरी किया। फिर परिवार से बचने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। शुक्रवार को एसओजी के साथ पुलिस ने जब युवक और सर्राफा व्यापारी से पूछताछ की,तो मामला खुल गया। दोनों से चोरी जेवर भी बरामद किया गया है। बता दें कि ऊनखुर्द गांव के अमित ने 28 अप्रैल की आधी रात डायल-112 पर चोरी की सूचना देकर लूट का आरोप लगाया था। जिसकी जांच एसओजी, सर्विलांस सेल और थाना निगोही पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.