बगहा, जनवरी 9 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चनपटिया थाना क्षेत्र के पुरैना चौबे वार्ड एक निवासी अतुल कुमार वर्णवाल के घर का दरवाजा तोड़ अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख नकद व 5.50 लाख के गहनों की चोरी कर ली है। घटना दो जनवरी की है। इस मामले में 6 जनवरी को एफआईआर दर्ज की गयी है। घटना के समय पीड़ित के घर पर कोई नहीं था। मकान मालिक अतुल कुमार वर्णवाल अपनी साली अदिति कुमारी के पास सामान पहुंचाने राजस्थान के कोटा गए थे। जबकि उनकी पत्नी चांदनी देवी अपने देवर आलोक कुमार के जन्मदिन के उपलक्ष में कालीबाग के पश्चिमी करगहिया में आयोजित समारोह में गई थी। सअतुल कुमार वर्णवाल ने चनपटिया थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि अतुल कुमार वर्णवाल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर में अतुल कुमार वर्ण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.