गिरडीह, फरवरी 25 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के पुरनीगड़िया गांव में आपसी विवाद को लेकर कहा-सुनी के बाद सोमवार देर रात में एक पक्ष के घर का दरवाजा तोड़कर गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों में भय का माहौल हो गया है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की महिला लीलावती देवी ने मंगलवार को बताया कि वह अपने घर में दीवार पर प्लास्टर का काम करवा रही थी। जिसे लेकर विरोधी पक्ष के बीच रविवार को कहा सुनी हुई थी। इसी बात को लेकर सोमवार करीब 10 बजे रात में विरोधी पक्ष के लोगों ने घर के पास आकर गाली गलौज करते हुए घर का दरवाजा तोड़ दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। बताया कि मामले की सूचना देवरी थाना पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.