घर का दरवाजा तोड़कर चोरी, पुलिस जांच में जुटी
भागलपुर, जून 2 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट आनंदपुर थाना क्षेत्र के धनौछी गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार परमेश्वर मंडल अपने घर में ताला लगाकर तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर आनंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी गए सामानों का आकलन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.