आजमगढ़, मई 23 -- पल्हना, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकी खैरा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकी खैरा गांव निवासी राम सुधार सिंह का मकान लालगंज-तरवां मुख्य मार्ग पर है। उनके बेटा और बहू रोजी रोटी के लिए बाहर रहते हैं। घर पर वृद्ध दंपति रहते हैं। गर्मी के कारण वृद्ध दंपति शुक्रवार की रात घर से बाहार सो रहे थे। रात में चोर घर के पीछे का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गए। यह भी पढ़ें- घर के बाहर सो रहा था परिवार, चोरों ने खंगाल डाला पूरा घर चोरों ने घर में रखा दो बक्सा और दो अटैची को तोड़ कर उसमें रखा सोने चांदी के करीब दो लाख के जेवर, 20 ह...