बुलंदशहर, फरवरी 26 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में घर का ताला तोड़ कर लाखों के जेवरात और नगदी चोरी करने का मामला सामने आया है। घर के लोग समारोह में गए हुए थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया। गांव इस्माइलपुर निवासी राजेश यादव ने बताया कि उनके भाई मनीष यादव प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके पिता भी फौजी से रिटायर होने के बाद प्राइवेट सेक्टर में जॉब करते हैं। बताया कि गत शुक्रवार को सब लोग अपने काम पर गए हुए थे। उनके घर की महिलाएं ताला लगाकर समारोह में गई हुई थी। इसी दौरान घर का ताला तोड़ चोरों ने घर में रखी करीब 18 लाख की सोने चांदी के जेवरात और 47 हजार की नगदी चोरी कर ली ।जब परिवार वाले समारोह से वापस घर लौटे तो मामले की जानकारी हुई। मामले की जानकारी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.