बुलंदशहर, मार्च 8 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरोधन में चोरों ने बीती रात घर का ताला तोड़ करीब पंद्रह लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण,नगदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए। क्षेत्र के गांव सिरोधन निवासी दानवीर औद्योगिक क्षेत्र में गार्ड की नौकरी करते हैं। शनिवार की रात वह ड्यूटी पर चले गए।दानवीर ने बताया कि उनकी पत्नी सुमन और पुत्रवधु नेहा घर का ताला बंद कर घेर में सो रही थी। देर रात चोरों ने घर का ताला तोड़ अंदर रखें संदूक,अलमारी को खंगाल उनमें रखे सोने- चांदी के जेवरात जिसमे कुंडल,चैन,सेट,अंगूठी और 30 हजार की नगदी तथा कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी गए समान की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। परिजन जब रविवार की सुबह घर पहुंचे, तो चोरी की जानकारी हुई । मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.