मधेपुरा, मार्च 7 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। अरार थाना क्षेत्र के वीरगांव वार्ड तीन से घर का ताला तोड़ कर नकदी सहित लाखों रुपए का कीमती सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना गत 28 फरवरी की बताई गई है। मामले में गृहस्वामी परमानंद यादव के आवेदन पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गृहस्वामी ने कहा कि बदमाशों ने जिस घर को निशाना बनाया। पिछले करीब दो महीने से घर में कोई नहीं रहता था। वह बगल वाले घर में सोया हुआ था। सुबह उठने पर घर का ताला टूटा हुआ पाया। घर का दरवाजा खुला था। घर के अंदर ट्रंक का ताला भी टूटा हुआ मिला। उसने अपने बेटे रोशन कुमार को फोन से घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर बाद उसका बेटा सोनवर्षा राज से घर लौट कर आ गया। ट्रंक को खोल कर देखने पर अंदर से 62 हजार रुपए नकद, सोने की बाली आदि सामान गायब था। थाना अध्...