दरभंगा, फरवरी 23 -- सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के अस्थुआ में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर चार लाख 60 हजार रुपये नगद सहित 10 लाख के जेवरात एवं कीमती कपड़े की चोरी कर ली। इस दौरान गृहस्वामी दरवाजे पर सोये रह गये। गृहस्वामी सवेरे जगे तो घर का ताला टूटा देखकर चोरी के संबंध में जानकारी हुई। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। चोरों ने नकद रुपये और कीमती जेवरात समेत लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित सत्तो यादव ने इस मामले में सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार सत्तो यादव घर के बरामदे में सोए हुए थे। घर में अकेले थे। गत 21 फरवरी की सुबह करीब तीन बजे जब वे उठे तो देखा कि घर के दो कमरों का ताला टूटा हुआ है। सारा सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने चार लाख 60 हजार रुपये नकद, करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.