समस्तीपुर, मई 2 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के न्यू चित्रगुप्त कॉलोनी मोहनपुर वार्ड संख्या-43 में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 35 लाख रुपये मूल्य के जेवरात व नकदी की चोरी कर ली। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित दीपक कुमार प्रसाद ने बताया कि 30 अप्रैल की रात करीब 2 बजे से 3 बजे के बीच उनके घर में चोरी की वारदात हुई। वह अपने परिवार के साथ अपने ससुराल कोलकाता गये हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी व बक्सा में रखे सामानों की चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- अशोकपुरी कॉलोनी में बंद घर के ताल तोड़ लाखों की चोरीचोरी की सूचना सुबह करीब 5:30 बजे जब पड़ोसी जागे तो घर का टूटा ताला देखकर गृह स्वामी को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वह समस्तीपुर पहुंचे। पीड़ित दीपक प्रसाद ...