गिरडीह, फरवरी 20 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के दुधपनिया में गुरूवार की सुबह एक बंद घर का ताला तोड़ कर घर में रखे बक्से से 10 हजार रुपये की चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी फागु महतो सपरिवार दरवाजा बंद कर कृषि कार्य हेतु घर से दूर खेत गया था। जब वापस आया तो देखा कि घर का दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। घर अंदर घूसा तो पाया कि बक्से का भी ताला टूटा है और बक्से में रखा 10 हजार रुपये गायब है। साथ ही अन्य सामान बिखरा हुआ है। घटना की जानकारी पाकर पंचायत के मुखिया जागेश्वर महतो पीड़ित परिवार से मिल घटना की जानकारी ली। पीड़ित व्यक्ति द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.