सासाराम, जून 3 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी स्थित बंडा गांव में घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित शिवपरसन यादव ने नौहट्टा थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शिवपरसन यादव सात मई को अपना घर बंद कर भैंस लेकर भरतलवा चले गए थे। 26 मई को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था तथा लाखों रुपये मूल्य के आभूषण गायब थे। घटना के बाद पीड़ित ने नौहट्टा थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण की चोरी, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि चोरी की प्राथ...