बुलंदशहर, मार्च 19 -- कोतवाली नगर के मौहल्ला चौक चैनपुरा निवासी धर्मवीर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ राजस्थान के जिला झालाबाड में मजदूरी करने गया था। तभी पड़ोसी आरती ने फोन पर सूचना देकर बताया कि उसके घर का ताला तोड़कर कुछ लोगों ने चोरी कर ली है। घर आकर धर्मवीर ने देखा तो उसके घर का ताला तोड़कर घर में रखे 20,000 रुपए व 250 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंदगीराम ने बताया कि मौहल्ला चौक चैनपुरा निवासी धर्मवीर के द्वारा प्रार्थना पत्र मिला है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.