फरीदाबाद, नवम्बर 26 -- फरीदाबाद, संवाददाता। सूरदास कॉलोनी तिलपत फरीदाबाद के एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने एक मोटरसाइकिल, सोने की अंगूठी में तीस हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई जब परिवार के लोग एक शादी समारोह में गए थे। घटना 13 नवंबर से 25 नवंबर के बीच हुई । पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सूरदास कॉलोनी तिलपत निवासी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 13 नवंबर को रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया था। जब परिवार के लोग 25 तारीख को वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ था जहां से एक मोटरसाइकिल 30000 नगद व एक सोने की अंगूठी गायब थी। जिन्हें चोर चुरा कर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.