औरंगाबाद, फरवरी 11 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में लाखों रुपए के नगद और जेवरात चुरा लिए गए। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 के गली नंबर-4 में इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। सदर प्रखंड के फेसर थाना के देवरिया कला गांव निवासी शंकर दयाल सिंह और उनके छोटे भाई के मकान में इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया गया कि गांव में शादी समारोह होना था। 9 फरवरी को बारात लौटी और उसी रात चोरों ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया। कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश किया। पलंग और सभी बक्सों को तोड़ते हुए घर से 1.30 लाख रुपए नगद तथा लाखों के सोने के आभूषण चुरा लिए। शंकर दयाल सिंह की पत्नी पिंकी देवी के गहने के अलावा, उनकी बहनों के गहने की भी चोरी कर ली गई। इस भीषण चोरी से पूरा परिवार सदमे में है। मंगलवार की सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.