गोरखपुर, मई 13 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के सीसई गांव निवासी रामहजूर मिश्रा ने अपने बेटे और भाई पर घर का ताला तोड़कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं और उनका घर बंद रहता है। आरोप है कि आठ मई की रात उनका पुत्र धर्मेंद्र, भाई गुलाब और विनोद ताला तोड़कर घर में घुस गए तथा सामान फेंककर जबरन रहने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पुरानी मुकदमेबाजी में घरों में घुसकर की मारपीट, मां-बेटे समेत छह पर एफआईआर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...