बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- घर का ताला तोड़कर 4 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी अस्थावां थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में हुई घटना फोटो : अस्थावां चोरी-अस्थावां के फतेहपुर गांव में गुरुवार को गमगीन परिजन। अस्थावां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चार लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। पीड़ित किशोरी प्रसाद सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि वे परिवार के साथ बिहारशरीफ में रहते हैं। यह भी पढ़ें- बंद घर के ताले तोड़कर चोरों ने पार किए जेवरात गुरुवार की सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही जल्दी से गांव पहुंचें...