औरंगाबाद, फरवरी 14 -- नगर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी, सोने के सभी आभूषण उड़ाए, लगभग डेढ़ लाख रुपए की भी चोरी फोटो- 14 फरवरी एयूआर 63 कैप्शन- शनिवार को चोरी के बाद घर में बिखरा सामान औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में कर्मा रोड, सर्वोदय नगर में घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की संपत्ति चुरा ली गई। इस मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज हुई है। सर्वोदय नगर मुहल्ला निवासी स्व. रामाशंकर प्रसाद सिन्हा के पुत्र मृणाल रंजन ने बताया है कि वह 9 फरवरी को जरूरी काम से पटना चले गए थे। उनके जाने से पहले उनकी मां गयाजी चली गई थीं। घर में ताला बंद था। वह 13 फरवरी की रात 10 बजे घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अज्ञात चोरों ने अलमीरा, गोदरेज का ताला तोड़कर उसमें रखे सामानों को इधर-उधर कर दिया है। सभी कीमती सामान और नगद ल...