घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार
हरदोई, मार्च 28 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला वैटगंज में अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला वैटगंज निवासी उर्मिला देवी पत्नी धनश्याम शुक्ला ने बताया कि वह 15 मार्च को अपने पति और बेटे के साथ गांव अहरापुर थाना देहात कोतवाली एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। 16 मार्च की सुबह करीब आठ बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और बक्से का ताला टूटा हुआ मिला। पीड़िता के अनुसार चोर घर में रखे कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। काफी तलाश के बाद भी चोरी गया सामान नहीं मिल सका, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.