गोरखपुर, मार्च 14 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर गहने चोरी करने का मामला समोन आया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्जकर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के डवरपार निवासी सुजीत साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 मार्च 2026 की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनके घर के ऊपर वाले कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद कमरे में रखे बक्से से सोने का हार सेट, झुमका, कनफुली, दो अंगूठी, नथिया लड़ी, चांदी का पाजेब, कमरबंद, चोटी व हाथ पट्टी समेत अन्य कीमती गहने चोरी कर लिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.