पीलीभीत, फरवरी 17 -- पीलीभीत,संवाददाता। कलेक्ट्रेट के रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी के घर का चोरों ने ताला तोड़कर नगदी जेवरात समेत लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। परिवार के लोग पुत्री के जन्म होने पर बरेली गए हुए थे। पीछे से चोरों ने धावा बोलकर घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के बल्लभनगर कॉलोनी निवासी कलेक्ट्रेट के रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र पाल की मौत हो चुकी है। उनके छोटे पुत्र चिरंजीव के बरेली के निजी अस्पताल में पुत्री का जन्म हुआ था। घर में चिरंजीव के परिवार के अलावा उनके भाई हरीश कुमार भी रहते हैं। हरीश कुमार ने बताया कि परिवार के लोग पुत्री के जन्म होने के कारण बरेली गए हुए थे। घर पर ताला बंद थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.