धनबाद, जनवरी 4 -- झरिया, प्रतिनिधि झरिया थाना क्षेत्र के सब्जी बागन निवासी रितेश शाह के घर का ताला तोड़ कर जेवरात सहित कई अन्य सामग्री की चोरी की गई है। पीड़ित रितेश ने थाना में शिकायत की है। पुलिस को बताया कि पिता गुरु चरण का निधन होने पर अपने पैतृक गांव छपरा गए थे। दाह संस्कार के 20 दिन बाद शुक्रवार को झरिया लौटे। घर का मुख्य दरवाजा पर लगा ताला टूटा हुआ था। घर का सभी सामान इधर-उधर फेंका हुआ था। मां की सोने की कान बाली, पायल सहित कई समान चोरी हुई है। झरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.