गुमला, मार्च 10 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के डुमरडीह अरमई गांव में चारों ने एक घर का ताला तोड़कर जेवर, बर्तन और नकद राशि की चोरी कर ली। इस संबंध में धनेश्वर उरांव ने गुमला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि आठ मार्च को वह परिवार के साथ भरनो स्थित अपने ससुराल गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। लौटने पर घर में रखे कांसा-पीतल के बर्तन, सोना-चांदी के जेवर और करीब 20 हजार रुपये नकद गायब मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...