गोपालगंज, मार्च 5 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। शहर के बंजारी मोड़ के समीप स्थित नाला रोड में स्थित एक घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने मंगलवार की देर रात घर के अंदर रखे गए करीब छह लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। गृहस्वामी चिंता देवी होली को लेकर अपने पैतृक गांव गई थी। इसी बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे गए आभूषण व अन्य सामान की चोरी कर ली। बुधवार की सुबह मोहल्ले के लोगों ने घर का ताला टूटा देखकर चिंता देवी को फोन कर घटना की जानकारी दी। पीड़िता अपने घर पर पहुंच कर बिखरे हुए सामान को देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित महिला के अनुसार, चोरों ने अलमीरा में रखे गए सभी आभूषण की चोरी की है। नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि पुलिस सीसीटीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.