फरीदाबाद, दिसम्बर 26 -- फरीदाबाद,संवाददाता। पर्वतीय पुलिस चौकी क्षेत्र के संजय एन्क्लेव पार्ट-2, गली नंबर-7 में गुरुवार की रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मकान में रहने वाला बुजुर्ग दंपती गुरुवार शाम बीमार होने के चलते दवाइयां लेने दिल्ली गए हुए थे। उनकी छोटी बेटी सुधा ने बताया कि वे अपने माता-पिता के साथ दिल्ली के एक अस्पताल में दवा लेने गई थी। घर से निकलते समय सभी दरवाजों को ठीक से बंद कर ताले लगाए गए थे। शुक्रवार शाम को लौटने की योजना थी, इसलिए वे दिल्ली में ही एक रिश्तेदार के यहां रुक गए। उसने बताया कि गुरुवार की रात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसकर तीनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.